Prayagraj News: 11 हजार वोल्ट की लाइन पर कबूतर के गिरने से 33 केवी मिंटो पार्क ट्रिप
प्रयागराज, सितम्बर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। लोहिया पांडेय हाता के सामने मंदिर के पास शनिवार को 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर कबूतर के गिरने से शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे 33 केवी मिंटो पार्क उपकेंद्र से जुड़ा सुलाकी फीडर ट्रिप कर गया। शॉर्ट सर्किट की चपेट में आने से कबूतर की मौके पर ही मौत हो गई।फीडर ट्रिप होने की सूचना के बाद बिजली विभाग की टीम ने पेट्रोलिंग शुरू की। जांच के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन पर कबूतर के कारण अर्थ होने की पुष्टि हुई। इसके बाद तकनीकी खामी दूर कर सुलाकी फीडर को सामान्य कर दिया गया। फीडर सामान्य होने के बाद संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। यह भी पढ़ें- Munger News: आज असरगंज में पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.