Prayagraj News: 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटने से बिजली गुल
प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- Prayagraj News: शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली के तार टूटने, केबल जलने और फॉल्ट के कारण रविवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कल्याणी देवी उपकेंद्र के महिला उद्योग के पास 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार तीन जगह टूटकर गिर गया। इसके कारण ककरहा घाट फर्स्ट फीडर की आपूर्ति बाधित हुई। लाइनमैन तारों की मरम्मत में जुटे रहे। शनिवार रात 12 बजे तार टूटने के बाद रात 2:20 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। तुलसीपुर मजार की ओर बंच केबल में शॉर्ट सर्किट होने के कारण करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। रविवार दोपहर कल्याणी देवी उपकेंद्र के अंतर्गत अहमद चाय वाले के पास न्यूट्रल तार टूटने से अटाला-1 फीडर बंद करना पड़ा। वहीं, शिवाजी पार्क फीडर की चूड़ी वाली गली में रविवार दोपहर जंपर का काम होने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई। राजरूप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.