Prayagraj News: 10 हजार इनामी को जीआरपी ने जेल भेजा
प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- Prayagraj News: ट्रेनों में यात्रियों से लूटपाट करने वाले 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को प्रयागराज जीआरपी ने जेल भेज दिया है। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि नैनी निवासी मुकद्दर निषाद को चोरी के तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ कुल 17 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। वह घूरपुर थाने से 10 हजार रुपये का इनामी था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह चलती ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट करता था और वारदात के बाद ट्रेन से कूदकर फरार हो जाता था। हैरानी की बात ये है कि मुकद्दर की तलाश में कुछ माह पहले ही बेंगलुरु की पुलिस भी प्रयागराज में छापामारी की थी। वहां बेंगलुरु से हीरा चोरी कर करके भागने का आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.