Prayagraj News: 10 किमी की होगी पवन खिंड दौड़
प्रयागराज, नवम्बर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। तीसरे खेलो प्रयागराज महापौर कप में 10 किलोमीटर की विशेष 'पवन खिंड' दौड़ भी आकर्षण का केंद्र होगी। इसे अलग खेल के रूप में शामिल करने के बजाय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतर्गत ही आयोजित किया जाएगा। दौड़ के रूट को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। 30 नवंबर को इसका रूट तय किया जाएगा। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने बीते 19 नवंबर को अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन के पुरस्कार वितरण समारोह में पवन खिंड दौड़ आयोजित करने की घोषणा की थी। खेलो प्रयागराज महापौर कप के आयोजन को लेकर बुधवार को नगर निगम में आयोजित बैठक में पवन खिंड पर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: महापौर कप में शहर के खिलाड़ी ही ले सकेंगे भाग बैठक में इसे 10 किमी की दौड़ आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.