Prayagraj News: ..माई अंजन के करवा दे दर्शनवा पर खूब बजीं तालियां
प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के दीपावली शिल्प मेले के पांचवां दिन लोकगीत, शास्त्रीय संगीत व नृत्य नाटिका से सराबोर रहा। सुभाष चंद्र यादव व साथी कलाकारों ने हनुमानजी व माता अंजनी के मिलन प्रसंग पर आधारित बिरहा की प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बिरहा के बोल 'बिमानवां अकास में उड़ा, माई अंजन के करवा दे दर्शनवा' पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। सोनभद्र से आईं बनारसी व दल ने कर्मा व धावा पूर्वइया लोकनृत्यों की प्रस्तुति देकर क्षेत्रीय लोक परंपराओं की जीवंत झलक पेश की।प्रयागराज के रोहित काली ने काली स्वांग नृत्य नाटिका की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। संगत कलाकारों में देवानंद हारमोनियम, अशोक कुमार ढोलक, नरसिंह बहादुर ने करताल व रामनरेश ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.