प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) काशी प्रांत की इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई की ओर से बुधवार को राजर्षि टंडन सेवा केंद्र सभागार, बैंक रोड में 'स्वयंसिद्धा युवती सम्मेलन' आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. उषा टंडन ने युवतियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने, ज्ञान एवं कौशल के माध्यम से स्वयं को सशक्त बनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन की वाहक बनने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता काशी नरेश विश्वविद्यालय भदोही की कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने युवतियों से शिक्षा, संस्कार और दृढ़ संकल्प के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने तथा प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा एवं सामर्थ्य का परिचय देने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: महिला सश...