Prayagraj News: 'पीएम किसान' लिस्ट का झांसा देकर खाता साफ, 5.75 लाख की साइबर ठगी
प्रयागराज, नवम्बर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर शातिरों ने मोबाइल हैक कर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 5.75 लाख रुपये उड़ा दिए। व्हाट्सएप पर आई एक संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड करते ही पीड़ित का फोन हैकर्स के कब्जे में चला गया। साइबर क्राइम पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुनानक नगर, नैनी निवासी उपेन्द्र कुमार यादव के व्हाट्सएप पर 29 अक्टूबर को एक मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने 'PM KISHAN 24 KIST LIST.APK' नाम की एक फाइल भेजी थी। योजना की किस्त सूची देखने के चक्कर में उपेन्द्र ने जैसे ही फाइल डाउनलोड की, उनका मोबाइल सिस्टम हैक हो गया। एक नवंबर की शाम उनके फोन के एसएमएस, कॉल, जीमेल और व्हाट्सएप का पूरा एक्सेस दूसरे डिवाइस पर ट्रांसफर हो गया। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.