प्रयागराज, नवम्बर 7 -- Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चल रहे 12 दिनी ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स के पांचवे दिन परमाणु ऊर्जा विभाग के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजेश एच. वत्सा ने बताया कि परमाणु विज्ञान अब केवल बिजली बनाने तक सीमित नहीं है। इसका इस्तेमाल कैंसर के इलाज, खेती, खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने और उद्योगों में भी हो रहा है। रसायन विज्ञान विभाग और यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मैरी क्यूरी की 159वीं जयंती के अवसर पर व्याख्यान हुआ। डॉ. वत्सा ने बताया कि मैरी क्यूरी और उनके पति पियरे क्यूरी ने रेडियोधर्मिता पर महत्वपूर्ण शोध किया था। इसी शोध ने परमाणु विज्ञान के नए रास्ते खोले। उन्होंने बताया कि विकिरण तकनीक से भारत के आम अमेरिका तक समुद्री रास्ते से भेजे जा रहे हैं। भाभा परमाणु अनु...