प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इन्क्यूबेशन सेंटर और मनोविज्ञान विभाग की ओर से कैम्पस टू स्टार्टअप कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के लिए 'विचार से उद्यम तक: एक प्रभावी बिजनेस प्लान का विकास' विषय पर सत्र आयोजित किया गया। इन्क्यूबेशन सेंटर की समन्वयक डॉ. शेफाली नंदन ने बिजनेस प्लान की उपयोगिता बताते हुए सेंटर की ओर से मिलने वाले सहयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी विचार को टिकाऊ उद्यम में बदलने के लिए व्यवस्थित योजना जरूरी है। डॉ. अर्चना सिंह ने वित्तीय नियोजन, शुरुआती लागत के आकलन और धन जुटाने के विभिन्न स्रोतों के बारे में बताया। उन्होंने उद्यम की व्यवहार्यता और दीर्घकालिक स्थिरता के लिए वित्तीय योजना को महत्वपूर्ण बताया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 'टिकाऊ उद्यम में बदलने के लिए व्यवस्थित योजना ज...