प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बुधवार को प्रोफेसर चंद्रा पंत स्मृति व्याख्यान का आयोजन हुआ। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एनआर फारूकी ने कहा कि इतिहास लेखन में निष्पक्षता और वस्तुनिष्ठता जरूरी है। इतिहासकार का दायित्व केवल पुराने तथ्यों को दोहराना नहीं, बल्कि शोध के माध्यम से नए तथ्यों को सामने लाना भी है। मुख्य वक्ता जामिया मिल्लिया इस्लामिया की प्रो. सुनीता जैदी ने 'मध्यकालीन भारत में जेंडर' विषय पर महिलाओं की ऐतिहासिक भूमिका और योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि वर्जीनिया विश्वविद्यालय की प्रो. मेहर अफशां फारूकी ने कहा कि इतिहास अतीत और वर्तमान के बीच जीवंत सेतु है। यह भी पढ़ें- Deoria News: हिंदी संस्कृति, ज्ञान और राष्ट्रीय अस्मिता की संवाहक : प्रो. संतोष कुमार अध्यक...