Prayagraj News: 'इंडिया क्विज' में आकाश और फरहान ने मारी बाजी
प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग में बुधवार को आजाद रीड्स की ओर से 'इंडिया क्विज' का आयोजन किया गया। भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व पर केंद्रित इस क्विज में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। आकाश कुमार और फरहान खान ने पहला स्थान हासिल किया। विक्रम पाटकर दूसरे स्थान पर रहे तो आयुष कुमार ठाकुर व आलोक सिंह तीसरे स्थान हासिल किया। प्रॉक्टर डॉ. अतुल नारायण सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन क्विज मास्टर अक्षत सिंह ने किया। कार्यक्रम में डॉ. मृत्युंजय परमार, डॉ. सर्वेश सिंह, आदेश, प्रभात, दिव्या, प्रिया, समीर व सोहिनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.