Prayagraj News: होलागढ़ सीएचसी मॉडल न बनने पर सीएमओ का वेतन रोका
प्रयागराज, सितम्बर 29 -- Prayagraj News: मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने होलागढ़ सीएचसी को मॉडल सीएचसी के रूप में विकसित करने में लापरवाही पर सीएमओ प्रयागराज का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को हिदायत दी कि शासन की योजनाओं और जनसुविधा से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयुक्त कार्यालय के गांधी सभागार में मंगलवार को हुई मंडलीय समीक्षा बैठक में चारों जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों और मंडलीय अधिकारियों के साथ विभागवार कार्यों की समीक्षा की गई। होलागढ़ सीएचसी को मॉडल स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। कौशाम्बी की सरायअकील सीएचसी में हुए बेहतर कार्यों की सराहना करते हुए इमरजेंसी रूम समेत शेष कार्य जल्द पूरा कराने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.