प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में होलागढ़ क्षेत्र में तीन उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। यूपीपीसीएल के सतर्कता विभाग और प्रवर्तन दल द्वितीय प्रयागराज की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान मीटर बाईपास और कटिया लगाकर बिजली का अवैध उपभोग पकड़ा। तीनों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। प्रवर्तन दल के प्रभारी निरीक्षक राम सरन मौर्य और अवर अभियंता प्रमोद कुमार चौहान के नेतृत्व में टीम ने होलागढ़ क्षेत्र में जांच की। इस दौरान कस्तूरीपुर बैराहना पुरवा निवासी शशिभूषण मिश्र के यहां पांच किलोवाट के स्वीकृत कनेक्शन पर मीटर की सर्विस केबल में कट लगाकर दो अतिरिक्त तार जोड़ दिए गए थे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: बिजली चोरी...