Prayagraj News: होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ ऑपरेशन
प्रयागराज, नवम्बर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में शनिवार को छह साल बाद ऑपरेशन प्रक्रिया शुरू की गई। वरिष्ठ सर्जन डॉ. स्वतंत्र देव सिंह के निर्देशन में तीन मरीजों के हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया गया। इससे पहले 2019 में ऑपरेशन हुआ था लेकिन सर्जन की नियुक्ति न होने से ऑपरेशन रुका हुआ था। डॉ. अनिल कुमार मिश्र के अनुसार अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने, मरीजों को बेहतर व सुलभ उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑपरेशन शुरू किया गया है। इस सुविधा का लाभ प्रयागराज और आसपास के जिलों के मरीजों को मिलेगा। डॉ. अश्विनी कुमार दास ने कहा कि हाइड्रोसील, हर्निया का नियमित ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थियेटर को नया रूप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.