प्रयागराज, नवम्बर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज फाफामऊ में बुधवार को बीएचएमएस के नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत समारोह व फाउंडेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सुबोध त्रिपाठी ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में मानव सेवा, संवेदनशीलता, समर्पण और नैतिक जिम्मेदारी को निभाना जरूरी है। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने छात्रों को कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन और चिकित्सा सेवा के मूलभूत सिद्धांतों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानव सेवा, संवेदनशीलता, समर्पण और नैतिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण मार्ग है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उत्क...