प्रयागराज, अगस्त 26 -- Prayagraj News: सिविल लाइंस व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटल, गेस्ट हाउस और कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया। अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने कहा कि जांच में अग्निशमन यंत्र मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर प्रतिष्ठानों के खिलाफ सील करने जैसी कार्रवाई हो सकती है। व्यापार मंडल जल्द ही अग्निशमन विभाग और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक करेगा। इसमें होटल, गेस्ट हाउस, कोचिंग संस्थानों और बहुमंजिली व्यावसायिक इमारतों के संचालकों को अग्निशमन नियमों की जानकारी दी जाएगी। बैठक में महामंत्री शिव शंकर सिंह, रितेश सिंह, अनिल सुनेजा, पप्पन, राजकमल जायसवाल समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...