प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। हॉलैंड हॉल पर कथित अवैध कब्जे के विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा नेता अविनाश दुबे ने किया। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हॉलैंड हॉल को प्रयागराज की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कथित कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि धरोहर पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...