Prayagraj News: हॉलैंड हाल के बाहर धमेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने की कोशिश, सड़क जाम
प्रयागराज, जुलाई 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हॉलैंड हाल छात्रावास के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने का प्रयास किया। छात्र जैसे ही छात्रावास से पुतला लेकर बाहर निकले, कर्नलगंज पुलिस ने उन्हें रोक लिया और पुतला छीन लिया। इससे नाराज छात्र सड़क पर बैठ गए और कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। कुछ छात्र वाहनों के सामने लेट गए, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। छात्रों के विरोध करने पर पुलिस किसी का हाथ तो किसी का पैर पकड़कर टांग ले गई। इस दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। यह भी पढ़ें- बीजेपी के होर्डिंग्स फाड़े, पुलिस से भिड़े और धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारे; पटना में छात्रों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.