प्रयागराज, अगस्त 29 -- Prayagraj News: फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। शांतिपुरम निवासी एक युवक ने हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों पर बंधक बनाकर मारपीट व लूटपाट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।फाफामऊ थानाक्षेत्र के शांतिपुरम में बहन के घर रहने वाले विकास कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 अगस्त की दोपहर एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश अपने साथियों के साथ घर पहुंचा। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने पहले उसके छह साल के भांजे की कनपटी पर पिस्टल सटा दी, फिर उसकी बहन की एक लाख रुपये की चेन और 15 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद उसे जबरन ले जाकर एक कोल्ड स्टोर के पास नीम के पेड़ से बांधकर बांस, लात-घूंसों से पीटा और रोहित कुमार सरोज के खाते में नौ हजार चार सौ रुपये ट्रांसफर कराए। आरोप है कि जाते समय आरोपी उस...