प्रयागराज, अक्टूबर 18 -- Prayagraj News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को नैनी के विश्वकर्मा नगर में पथ संचलन निकाला गया। इससे पहले शिवाजी पार्क और अवंतिका शाखा में शस्त्र पूजन हुआ। विभिन्न बस्तियों से निकले स्वयंसेवक पीडीए के रामलीला पार्क पहुंचे। प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मुरारजी त्रिपाठी ने कहा कि बिखरे हिंदू समाज को संगठित करने के लिए संघ की स्थापना हुई थी। उन्होंने जनसांख्यिकीय बदलाव पर चिंता जताते हुए सामाजिक एकता का आह्वान किया। इस अवसर पर दशरथ, दिनेश, राकेश, सुनील, शिवप्रसाद, नवनीत, दिव्यांश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...