Prayagraj News: हालैंड हाल में प्रशासनिक अनियमितता की शिकायत
प्रयागराज, अगस्त 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। हालैंड हाल छात्रावास के छात्रों ने डायोसिस आफ लखनऊ के सचिव को पत्र भेजकर सफाई, पेयजल, फीस वृद्धि और प्रशासनिक अनियमितताओं की शिकायत की है। छात्रों ने अधीक्षक रंजीत सिंह पर मनमानी वसूली और अव्यवस्था के आरोप लगाते हुए उनकी नियुक्ति की जांच व पद से हटाने की मांग की। साथ ही पूर्व अधीक्षक अनिल यादव को पुनः नियुक्त करने की मांग की। अधीक्षक डॉ. रंजीत सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता अंतेवासी नहीं हैं। 2023 में कार्यभार संभालने के बाद अवैध कब्जे हटाए गए और इनका प्रवेश प्रतिबंधित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.