Prayagraj News: हादसे में युवक की मौत मामले में मुकदमा
प्रयागराज, जुलाई 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में एयरपोर्ट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीपलगांव निवासी विजमा देवी की तहरीर के मुताबिक एक मई को उनका बेटा निखिल पटेल मोहिनी चौराहा से घर लौट रहा था।आरोप है कि तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां तीन मई को उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बाइक के धक्के से साइकिल सवार युवक की इलाज के दौरान मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.