Prayagraj News: हादसे में जख्मी हुए अधिवक्ता और उनकी पत्नी, गहने भी गायब
प्रयागराज, नवम्बर 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। संगम नगरी की सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे भारी और कमर्शियल वाहनों की रफ्तार एक बार फिर एक परिवार पर भारी पड़ी है। पॉश इलाके सिविल लाइंस के मिश्रा भवन चौराहे के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पत्नी को लेकर अस्पताल जा रहे अधिवक्ता की बुलेट में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में अधिवक्ता का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया और उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर मची अफरातफरी के बीच पीड़ित अधिवक्ता की सोने की अंगूठी और चांदी का ब्रेसलेट भी गायब हो गया। मामले में चार दिन बाद सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: आधी रात वकीलों पर जानलेवा हमला, फायरिंग कर बदमाश भाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.