प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए यूपी बोर्ड ने ऑनलाइन माध्यम से 7526 केंद्र बनाए हैं। इनमें 862 राजकीय, 3276 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और 3388 वित्तविहीन स्कूल शामिल हैं। पिछले साल की तुलना में बोर्ड से निर्धारित परीक्षा केंद्रों की संख्या में वृद्धि हुई है। 2026 की परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड ने ऑनलाइन माध्यम से 7448, 2025 में 7657 और 2024 में 7864 केंद्र बनाए थे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 27 अक्तूबर को जारी होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा केंद्रों की सूचीकेंद्रों की सूची और आपत्तियों की प्रक्रिया हालांकि आपत्तियां निस्तारण के बाद जनपदीय समिति से अनुमोदित सूची में केंद्रों की संख्या पिछले सालों की तरह बढ़ना तय है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार तहसील स्तरी...