प्रयागराज, अगस्त 29 -- Prayagraj News: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के वर्ष 2026-27 के चुनाव की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को नामांकन प्रपत्र लेने और जमानत राशि जमा करने के तीसरे व अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए 86 संभावित प्रत्याशियों ने अपनी जमानत राशि जमा की। इसके साथ ही तीन दिनों (26 से 28 अगस्त) में जमानत राशि जमा करने वाले प्रत्याशियों की कुल संख्या 231 पहुंच गई है। ​मुख्य चुनाव अधिकारी एसएफए नकवी व चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर तीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर तीन, उपाध्यक्ष पद पर 27, महासचिव पद के लिए सात, संयुक्त सचिव प्रशासन के पांच, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पर छह, संयुक्त सचिव प्रेस के पांच, संयुक्त सचिव महिला की दो, कोषाध्यक्ष पद पर पांच और कार्यकारिणी सदस्य (गवर्निंग काउंसिल) के 28 प्रत्याशियों ने जम...