प्रयागराज, सितम्बर 23 -- Prayagraj News: ​प्रयागराज, विधि संवाददाता। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 30 सदस्यीय कार्यकारणी के चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए मंगलवार दोपहर से शुरू हुई मतगणना ने बुधवार शाम तक 40 राउंड पूरे किए। तब तक कुल 3949 मतों की गिनती में अध्यक्ष पद पर डॉ सीपी उपाध्याय व पीसी श्रीवास्तव के बीच रोमांचक मुकाबला जारी रहा। सीपी उपाध्याय अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पीसी श्रीवास्तव से 29 मतों से आगे थे तो महासचिव पद पर संतोष कुमार मिश्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राय साहब यादव से 81 वोटों की बढ़त ले ली थी। यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाईकोर्ट बार चुनाव की मतगणना जारी, अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए कड़ा मुकाबलाचुनाव अधिकारियों की रिपोर्ट मुख्य चुनाव अधिकारी एसएफए नकवी और चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी, जेबी सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्र राज...