प्रयागराज, सितम्बर 22 -- Prayagraj News: ​प्रयागराज, विधि संवाददाता। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 30 सदस्यीय कार्यकारणी के चुनाव में मतपत्रों की छंटनी के बाद मंगलवार दोपहर से अध्यक्ष व महासचिव पद के वोटों की गिनती शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक 15 राउंड में कुल 1493 मतों की गिनती पूरी कर ली गई और तब तक दोनों पदों पर प्रत्याशियों के बीच बेहद कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

अध्यक्ष पद का मुकाबला मुख्य चुनाव अधिकारी एसएफए नकवी और चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी, जेबी सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्र, राजकुमार शुक्ल व अनुभव शुक्ल के अनुसार ​अध्यक्ष पद पर डॉ सीपी उपाध्याय 349 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पीसी श्रीवास्तव (345 वोट) से मात्र चार वोटों की बढ़त बनाकर पहले स्थान पर चल रहे हैं। वहीं आरके ओझा 316 वोट और अशोक कुमार सिंह 294 वोट पाकर मजबूती स...