Prayagraj News: हाईकोर्ट पार्किंग में खड़ी कार का साइड मिरर चोरी
प्रयागराज, सितम्बर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। टैगोर टाउन निवासी अधिवक्ता स्तुति त्रिपाठी ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि उनकी फ्रॉन्क्स कार हाईकोर्ट की न्यू पार्किंग के प्रथम तल पर खड़ी थी। वहीं से किसी ने बायां साइड मिरर चोरी कर लिया।उन्होंने रजिस्ट्रार इंफ्रा से शिकायत की तो जांच समिति की संस्तुति के बाद उन्हें सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई गई, जिसमें एक व्यक्ति दूसरी फ्रॉन्क्स कार से उतरकर उनकी कार का साइड मिरर निकालते दिखाई दे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.