प्रयागराज, अगस्त 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। न्यायालय में प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने के लिए जरूरी मूल वाद पत्रावली नहीं मिलने के मामले में नगर भूमि सीमारोपण कार्यालय के दो सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। हाईकोर्ट से फटकार के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्यालय के लिपिक सद्दाम हुसैन की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट में पेश करने से पहले गायब हुई पत्रावली मामले की जानकारी मामला प्रेम चंद्र व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य से जुड़ा है। हाईकोर्ट ने 16 जुलाई 2026 को राज्य पक्ष को चार सप्ताह में प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया था। साथ ही आदेश दिया था कि निर्धारित समय में प्रतिशपथ पत्र दाखिल नहीं हुआ, तो जिलाधिकारी को मूल अभिलेख के साथ कोर्ट में...