प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के नाम, लोगो और फर्जी लेटरहेड का दुरुपयोग कर हाईकोर्ट और शासन-प्रशासन को गुमराह करने के मामले में मेजा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता वंशीधर उर्फ संगीत गौतम निवासी कनिगड़ा, शुकुलपुर, मेजा ने गांव के ही चंद्रमोहन सिंह पर आरोप लगाया है कि उसने खुद को एफसीआई का सदस्य बताने वाले फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सुरक्षा और गनर हासिल किया है।तहरीर के मुताबिक आरटीआई के जरिए मिली जानकारी में चंद्रमोहन सिंह के एफसीआई का सदस्य नहीं होने की पुष्टि हुई है। आरोप है कि वह अमान्य विश्वविद्यालय की डिग्री का इस्तेमाल कर अपने नाम के आगे 'डॉ.' भी लगाता है। यह भी पढ़ें- फेसबुक पर आबकारी विभाग के फर्जी पत्र मामले में रिपोर्ट दर्ज तहरीर में भारत सरकार के उपभोक्ता माम...