Prayagraj News: हर-हर महादेव से गूंजा कोटेश्वर महादेव, मेले में उमड़ी भीड़
प्रयागराज, अगस्त 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। नागपंचमी के तीसरे दिन शिवकुटी और सूरजकुंड में भव्यता के साथ मेले का आयोजन हुआ। शिवकुटी स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर में भोर की मंगलाआरती के बाद कपाट दर्शन-पूजन के लिए खुला तो हर-हर महादेव का उद्घोष घंटों होता रहा। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने वालों की कतार दोपहर 12 बजे तक अनवरत लगी रही। परिसर में शिवकुटी क्षेत्र के आसपास के दर्जनों लोगों ने अपने परिजनों के साथ सुख-समृद्धि के लिए विधि-विधान से रुद्राभिषेक भी किए।
मेले का माहौल शिवकुटी मेले में शाम को खूब रौनक दिखाई दी। रोशनी की आकर्षक सजावट के बीच अपट्रॉन चौराहे से लेकर गोविंदपुर सब्जी मंडी और कोटेश्वर महादेव मंदिर तक सड़क के दोनों छोर पर बड़े-बड़े व छोटे झूले लगाए गए। खानपान के दर्जनों स्टॉल भी दिखे और कई जगहों पर लाउडस्पीकर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.