Prayagraj News: हर बूथ पर पांच महिलाओं की टीम रहेगी सक्रिय
प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि 23 अक्तूबर को होने वाले मतदान में महिला मोर्चा की अहम भूमिका होगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पांच महिलाओं की टीम सक्रिय रहेगी। पदाधिकारी महिलाओं और छात्राओं के बीच संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। मंडल अध्यक्षों को अपने क्षेत्रों में महिला मतदाताओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता सिंह, शिखा रस्तोगी, चंद्रा अहलूवालिया, दुर्गेश नंदिनी, नीलम त्रिपाठी, रीता वर्मा, कल्पना शर्मा, शिखा खन्ना और प्रिया कैथवास आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.