Prayagraj News: हर पांच मिनट पर वाराणसी तो 10 मिनट पर लखनऊ की बस
प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: दीपावली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी की है। छह से 17 नवंबर तक प्रयागराज परिक्षेत्र से सात प्रमुख मार्गों पर प्रतिदिन 148 अतिरिक्त ट्रिप संचालित की जाएंगी। इसमें सबसे अधिक बसें वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर रूट पर लगाई जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग मार्गों पर पांच से 20 मिनट के अंतराल पर बसें उपलब्ध रहेंगी। प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर 34 अतिरिक्त ट्रिप संचालित होंगी। इस रूट पर हर 10 मिनट में बस मिलेगी। प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर 20 ट्रिप के साथ 15 मिनट, प्रयागराज-कानपुर मार्ग पर 24 ट्रिप के साथ 20 मिनट और प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर 24 ट्रिप के साथ पांच मिनट की फ्रीक्वेंसी निर्धारित की गई है। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.