प्रयागराज, अगस्त 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नए पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया से सोमवार को व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर दो माह में संवाद आयोजित करने का अनुरोध किया। जिस पर सीपी ने सकारात्मक आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राणा चावला, जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष अवंतिका टंडन, गेस्ट हाउस एसोसिएशन अध्यक्ष गुफरान अहमद, हिना खान, वंदना त्रिपाठी, अतीन गुप्ता, रविंद्र जायसवाल ,महमूद खान अकरम शगुन आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...