प्रयागराज, अगस्त 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज प्रमुख संवाददाता मंडलायुक्त व इलाहाबाद संग्रहालय के निदेशक डॉ. लोकेश एम ने बुधवार को संग्रहालय परिसर का भ्रमण कर विभिन्न गैलरियों का अवलोकन किया। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर संग्रहालय में रिजर्व में रखी कलाकृतियों को चरणबद्ध तरीके से आम लोगों के प्रदर्शन के लिए लाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कलाकृतियों की जानकारी बैठक में अधिकारियों ने बताया कि संग्रहालय में उपलब्ध करीब 90 प्रतिशत कलाकृतियां वर्तमान में रिजर्व में रखी हैं। इस पर मंडलायुक्त ने कहा कि लंबे समय से संरक्षित प्राचीन व ऐतिहासिक महत्व की कलाकृतियों, विशेष रूप से पुराने स्टोन स्कल्पचर्स को चरणबद्ध और थीम आधारित तरीके से प्रदर्शन में लाया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रदर्शनी में रखी कलाकृतियों की थीम प्...