प्रयागराज, सितम्बर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सलाहकार जवाहरलाल पटेल ने कार्यकर्ताओं से हर घर झंडा अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाकर पूरे प्रयागराज को अपना दल एस मय बनाने का आह्वान किया। सोमवार को कृष्णा गार्डेन राजापुर में आयोजित जिला एवं महानगर की संयुक्त समीक्षा बैठक में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष शमशाद आलम का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर शमशाद आलम ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। जवाहरलाल पटेल ने 17 अक्तूबर को प्रतापगढ़ में डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम को भव्य बनाने तथा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र प्रताप सिंह प...