Prayagraj News: हर्ष फायरिंग के शौक ने लील ली जान, हल्दी की रस्म में चली गोली से दूल्हे की बुआ की
प्रयागराज, नवम्बर 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शादी की खुशियों के बीच अवैध असलहे से की गई हर्ष फायरिंग के जानलेवा शौक ने एक परिवार का मातम पसार दिया। मंगलवार देर रात हल्दी की रस्म के दौरान चली गोली लगने से 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका दूल्हे की रिश्ते में बुआ लगती थीं। घटना के बाद से शादी वाले घर में कोहराम मचा हुआ है और आरोपी मौके से फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक, गौरा गांव निवासी राहुल पटेल की शादी की तैयारियां चल रही थीं। मंगलवार रात घर में हल्दी की रस्म का कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें परिवार और रिश्तेदार शामिल थे। इसी दौरान जश्न के उत्साह में किसी युवक ने अवैध तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। तमंचे से निकली गोली सीधे वहां मौजूद नवाबगंज के मलकिया निवासी लालती देवी (60) को जा लगी। गोली लगते ही वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.