Prayagraj News: हर्षोल्लास से मनाया गया योग संस्थान का स्थापना दिवस
प्रयागराज, जुलाई 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज। भारतीय योग संस्थान के भरद्वाज पार्क केंद्र का स्थापना दिवस रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि पार्षद आनंद घिल्डियाल ने कहा कि भारतीय योग संस्थान समाज के स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में सार्थक प्रयास कर रहा है। योग के प्रति लोगों को निरंतर जागरूक किया जा रहा है। सुधा श्रीवास्तव ने कहा कि शहर के सभी पार्कों में नि:शुल्क योग केंद्र खोले जाने चाहिए। उषा साहू ने नाटक के माध्यम से योग, साधना के महत्व को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर लोगों को योगाभ्यास कराया गया। जिला मंत्री सर्वेश पांडेय, जिला संगठन मंत्री राजन श्रीवास्तव, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार जायसवाल, क्षेत्रीय मंत्री सुधीर कुमार शर्मा, विजय शंकर मिश्रा, रविंद्र श्रीवास्तव, किरण तिवारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.