Prayagraj News: हर्बल उत्पादों के वैज्ञानिक मूल्यांकन की तकनीक सीखेंगे विद्यार्थी
प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय में सोमवार को हर्बल उत्पादों के वैज्ञानिक मूल्यांकन और आधुनिक शोध तकनीकों पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। यह कार्यक्रम 30 अक्तूबर तक चलेगा। मुख्य अतिथि राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालयों के पूर्व प्राचार्य प्रो. जीएस तोमर ने कहा कि आयुर्वेद भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवंत देन है। स्वास्थ्य को समझने के लिए वनस्पति, जीव-जंतु और पर्यावरण के बीच संबंध समझना जरूरी है। कुलपति प्रो. बीबी तिवारी ने आयुर्वेद और परंपरागत उपचार पद्धतियों का महत्व बताया। प्रति कुलपति डॉ. एससी तिवारी ने विचार रखे। संचालन शोध निदेशक डॉ. आदिनाथ ने किया। कुलसचिव एसएस मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.