Prayagraj News: हमें और जीने की चाहत ना होती..पर खूब बजी तालियां
प्रयागराज, जुलाई 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। बुढ़ापे की लकड़ी सेवा समिति प्रयागराज के संगीत प्रकोष्ठ की ओर से सोमवार को एक होटल में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। हरीश कुमार श्रीवास्तव की 'हमें और जीने की चाहत ना होती' जैसे गीत की प्रस्तुति पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाई। डॉ. पीके सिन्हा ने 'नाम गुम जाएगा', रंजना श्रीवास्तव ने 'दीवाना मस्ताना हुआ दिल', राकेश मेहरोत्रा ने 'चांद सी महबूबा हो मेरी', मीना मेहरोत्रा ने 'बड़ा नटखट है रे कृष्ण कन्हैया', अनिल टंडन ने 'एक दिन बिक जाएगा' व शरद शांगलू ने 'मेरे सामने वाली खिड़की में' जैसे गीतों की प्रस्तुति से समा बांधा।संगीत संध्या के दौरान अरुण श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, प्रमोद माहेश्वरी, जेएस द्विवेदी, अशोक माहेश्वरी, रजनी माहेश्वरी आदि ने भी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति की। की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.