प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: गंगा-यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी लगातार जारी है। अब हनुमान मंदिर की ओर जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर बड़े हनुमान मंदिर से एक मीटर की दूरी पर रहा। नैनी में यमुना के जलस्तर में 24 घंटे में 76 सेंटीमीटर बढ़ोतरी हुई। जलस्तर 78.58 मीटर पर पहुंच गया। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 79.47 मीटर रहा। 24 घंटे में 28 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। छतनाग में गंगा का जलस्तर 78.15 मीटर पहुंचा, 24 घंटे में 74 सेमी की बढ़ोतरी हुई। अफसरों का मानना है कि ऐसे ही बढ़ोतरी जारी रही तो मंगलवार को बड़े हनुमान मंदिर तक जल पहुंच जाएगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: हनुमान मंदिर की ओर बढ़ चली गंगा और यमुना हालांकि शाम होते-होते दो से चार सेंटीमीटर की बढ़ोतरी चार घंटे में दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- प्रयागराज ...