Prayagraj News: हक के लिए शिक्षकों ने उठाई आवाज
प्रयागराज, नवम्बर 5 -- Prayagraj News: फुपुक्टा के आह्वान पर चल रहे प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत गुरुवार को कुलभास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षकों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। शिक्षक तीन दिनों तक काली पट्टी बांधकर विरोध जताने के बाद गुरुवार को भी पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते रहे। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, चिकित्सकीय अवकाश, जीपीएफ भुगतान, स्थानांतरण प्रक्रिया सरल बनाने और नोशनल इंक्रीमेंट का लाभ देने सहित 30 मांगें उठाईं। इस अवसर पर प्रो. पवन कुमार पचौरी, प्रो. बिपिन कुमार, प्रो. आरएल पाल और प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. सीएस चौबे, प्रो. शशिकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: तीन दिन विरोध प्रदर्शन के बाद बांह में पट्टी बांधकर शिक्षकों ने किया शिक्षण कार्य यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.