प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज। आर्य समाज कृष्णा नगर कीडगंज शाखा की ओर से जगत तारन गोल्डन जुबली के रवीन्द्रालय सभागार में स्वामी श्रद्धानंद की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर नारायण रहे। अध्यक्षता पूर्व महापौर गणेश केसरवानी ने किया। इस मौके पर पत्रकार पं. मुनेश्वर मिश्र, संगीतकार विजय कुमार, डॉ. अमितेश मिश्र, ज्योतिषाचार्य अनिल गुप्ता, रक्ष संपदा अधिकारी अजय सहगल को शॉल, स्मृति चिन्ह् भेंटकर सम्मानित किया गया। न्यायमूर्ति ने कहा कि वेद ही सभी कानून का मूल है। उन्होंने वेदाध्यन के लिए लोगों को प्रेरित किया।संचालन प्रमोद कुमार आर्य आभार ज्ञापन संतोष कुमार शास्त्री, संयोजन गणेश श्रीवास्तव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...