Prayagraj News: स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला अतिथि गृह भरभराकर गिरा
प्रयागराज, अगस्त 29 -- Prayagraj News: जार्जटाउन स्थित स्वामीनारायण मंदिर परिसर का तीन मंजिला अतिथि गृह शुक्रवार देर रात अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लाखों का सामान मलबे में दब गया। भवन में 12 कमरे थे और हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। मलबे में कमरों में रखे कई एसी समेत लाखों रुपये के सामान दब गए। मंदिर प्रबंधन ने 10 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान जताया है। बताया जा रहा है कि मंदिर से सटे करीब 200 वर्ग मीटर क्षेत्र में बहुमंजिला भवन निर्माण के लिए गहरी नींव खोदी गई थी। लगातार बारिश के चलते गड्ढे में पानी भरने लगा। यह भी पढ़ें- प्रयागराज के स्वामीनारायण मंदिर परिसर में हादसा, भरभराकर गिरी तीन मंजिला इमारत गड्ढे से सटे मंदिर के अतिथि गृह की नींव और पिलरों में दरारें दिखाई देने लगी थीं। आसपास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.