Prayagraj News: स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की हालत गंभीर
प्रयागराज, अगस्त 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल की आईसीयू में भर्ती स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला का स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। नोडल अधिकारी डॉ. सुजीत वर्मा के नेतृत्व में आइसोलेशन वार्ड में महिला का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार मरीज को निमोनिया की भी शिकायत है। साथ ही सांस लेने में समस्या हो रही है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता व सर्जरी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू के प्रति सावधानियां बरतने की जरुरत है। बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवा न लें। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए खांसते और छींकते समय नाक और मुंह को ढकें, हाथों को सफाई रखें और फ्लू से पीड़ित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें।कॉल्विन यह भी पढ़ें- सीएमओ को नियमित भेजी जाएगी स्वाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.