प्रयागराज, अगस्त 16 -- Prayagraj News: नगर निगम में शनिवार को मनाए गए स्वतंत्रता दिवस समारोह में 28 इंजीनियर और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। नगर निगम परिसर में ध्वजारोहण के बाद महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने सहायक अभियंता गिरीश कुमार, अवर अभियंता दीपक कुमार, राम सक्सेना के साथ दो सफाई नायक, सहायक लेखाकार लिपिक, कर अधीक्षक के अलावा अन्य कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जलकल विभाग के एक मृतक कर्मचारी के परिवार को बकाया देयकों का भुगतान किया गया। इससे पूर्व महापौर और नगर आयुक्त साईं तेजा ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को नमन किया। साथ ही स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित प्रयागराज के निर्माण का संकल्प दिलाया। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम ने लिया स्वच्छ-सुंदर प्रयागराज का संकल्प समारोह में अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार र...