Prayagraj News: स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं विद्यार्थी : डॉ. रुचि
प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से सोमवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत वाणिज्य संकाय में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। 'स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत' विषय पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रुचि गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन और विकसित समाज का आधार है। विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. एसके निगम, डॉ. अरविंद देव, डॉ. शिवजी वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.