Prayagraj News: स्नूकर खेलते समय विवाद में युवक पर जानलेवा हमला
प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कालिंदीपुर में स्नूकर खेलते समय विवाद में एक युवक पर लाठी डंडे और लोहे के सरिया से जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घायल के पिता रामअवध प्रसाद की तहरीर पर धूमनगंज पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। राजरूपपुर निवासी रामअवध प्रसाद की तहरीर के मुताबिक, उनका बेटा आकाश वर्मा दो अक्तूबर की दोपहर करीब तीन बजे कालिंदीपुर में स्नूकर खेलने गया था। क्लब में वैभव प्रताप सिंह से स्नूकर खेलने में आपस में बहस हो गई। आरोप है कि वैभव प्रताप सिंह ने अपने साथी हिमांशु कुमार, दिव्यांशु कुमार और कृष्णा सिंह के साथ मिलकर जान से मारने के उद्देश्य से आकाश वर्मा को लात, घूंसों, लाठी डंडे व लोहे की सरिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। क्लब में उपस्थित लोगों ने बीच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.