प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक जिले में 2.85 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। शुरुआती दो घंटे में मतदान की गति धीमी रही। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां की गई हैं। जिले में 152 पोलिंग पार्टियों के जरिए मतदान कराया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है। मतदाता शाम चार बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को हो रहे मतदान में स्नातक मतदाता अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: स्नातक चुनाव में मामूली गलती पर वोटरों को न रोकें मतदान के बाद मतपेटियों को निर्...