प्रयागराज, नवम्बर 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज। ब्वॉयज़ हाईस्कूल एंड कॉलेज तथा गर्ल्स हाईस्कूल एंड कॉलेज के 165वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को ऑल सेंट्स कैथेड्रल (पत्थर गिरजाघर) में धन्यवाद प्रार्थना सभा आयोजित की गई। सभा में बीएचएस, होली ट्रिनिटी स्कूल तथा जीएचएस के प्रबंधतंत्र, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने परमेश्वर के प्रति उनकी असीम कृपा एवं आशीर्वाद के लिए कृतज्ञता व्यक्त की तथा संस्थानों के संस्थापकों की दूरदर्शिता और उनके महान विचारों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। सभी संस्थानों के विद्यार्थी अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में अनुशासित एवं आकर्षक ढंग से सुसज्जित होकर ढोल की थाप पर मार्च करते हुए पत्थर गिरजाघर पहुंचे। मार्चिग दल का नेतृत्व आदिभव अग्रवाल और सौभाग्यश्री जायसवाल ने किया। फादर प्रवीण मैसी ने प्रार्थना से सभा की शुरूआत की। इसके बाद...